फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलादेश के डैलीगेशन ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के डेलीगेशन ने किया रोपड़ का दौरा
विज्ञापन

रोपड़। बांग्लादेश सिविल सर्विसिज अधिकारियों के एक डेलीगेशन ने बुधवार को रोपड़ का दौरा किया। इसमें अलग-अलग स्तर के 35 अधिकारी शामिल थे। इन अधिकारियों को मिनी सचिवालय के समिति रूम में डिप्टी कमिश्नर गुरनीत तेज ने पावर प्रेजेंटेशन की ओर से जिले की भौगोलिक, ऐतिहासिक महत्ता और जिला अधिकारियों के कामकाज की जानकारी दी। डीसी ने बताया कि यह जिला ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता वाला जिला है। उन्होंने जिला प्रशासन संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि जिलों में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षीय अधीन अलग-अलग समितियों का गठन किया होता है। मुख्य तौर पर डिप्टी कमिश्नर अमन और कानून, गैर कानूनी गतिविधियों और जिले में विकास कामों को कराने के लिए जिम्मेवार होते हैं। इस दौरान श्री चमकौर साहिब के एसएचओ हरकीरत सिंह ने पुलिस प्रशासन के बारे में जानकारी दी। इस उपरांत बांग्लादेश के अधिकारियों की ओर से पूछे गए सवालों के डिप्टी कमिश्नर ने जवाब दिए। इन अधिकारियों की ओर से स्थानिक सेवा केंद्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें