डीसी के भरोसे के बाद टंकी से उतरे पंच व उसके साथी
बरनाला। जिला बरनाला के गांव भगतपूरा मौड में अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर गांव के पंच राजिंदर सिंह व उसके साथी जो गत वीरवार को गांव की पानी वाली टंकी पर चढ़ गए थे। वह जिला के डीसी घनश्गयाम थोरी के भरोसे के बाद पानी वाली टैंकी से नीचे उतर आए। जिला के गांव भगतपूरा मौड में कुछ लोगों द्वारा टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने संबंधी शुक्रवार को जिला के डीसी घनश्याम थोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एडीसी प्रवीण कुमार के अनुसार टंकी पर चढे़ लोगों की तरफ से सरकारी जगह पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गांव के सरपंच को बर्खास्त करने की मांग की रही है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का पहले ही जिला विकास व पंचायत अफसर बरनाला की कोर्ट में कब्जे को लेकर केस चल रहा है। शिकायकर्ता द्वारा ब्लाक विकास व पंचायत अफसर पास खसरा नंबर 794 पर अगस्त 2017 में नाजायज कब्जे करने सबंधी शिकायत की गई थी।