सेक्टर 20 और 34 के बरामदों से हटाया दो ट्रक सामान
मनीमाजरा। नगर निगम इंफोर्समेंट दस्ते ने एसडीओ बलराज छिकारा की अगुवाई में वीरवार शाम को सेक्टर-20 और 34 में अभियान चलकर शोरूम के बरामदों में रखा दुकानदारों का दो ट्रक सामान उठाकर जब्त किया।
शाम को 5 से 7 बजे तक चले अभियान में अतिक्रमण विंग के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गौतम, ललित त्यागी और भूपिंदर कौर भी अपनी टीम के साथ मौजूद थीं। एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि सेक्टर -34 की फर्नीचर मार्केट में दुकानदारों द्वारा बाहर बरामदों के गद्दे आदि रखकर अवैध कब्जा किया गया। इस सामान को हटा कर निगम ने जब्त कर लिया है। इसी तरह सेक्टर -20 की कोयला मार्केट के साथ बने शोरूम के बरामदों में रखे कपड़ों को उठा लिया।