फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद बाजपेयी-बजट वन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिम बजट लाएगा बाजार में बहार
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आम से लेकर खास आदमी तक के लिए आर्थिक द्वार खोलने का प्रयास किया

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंतरिम बजट बाजार में बहार लाएगा। इसमें आम से खास तक के लिए आर्थिक द्वार खोलने का प्रयास किया गया। पांच लाख तक कर छूट हो या फिर किसानों को दी राहत, केंद्र ने हर किसी की झोली में कुछ न कुछ डालने का प्रयास किया है और निश्चित तौर से जब जेब भरेगी तो बाजार में हलचल होगी।
केंद्र सरकार का अंतरिम बजट चंडीगढ़ रीजन के आम से लेकर खास लोगों में स्फूर्ति भर गया। चुनाव के पहले पेश बजट में आयकर सीमा पांच लाख रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई तो नौकरीपेशा लोगों में एक नई उम्मीदें जग गईं। चंडीगढ़ के लोगों के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा इसी सेगमेंट को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट सेशन के दौरान चंडीगढ़ सीआईआई के सदस्यों ने बजट को शानदार बताया। सीआईआई के अनुसार बजट में चाहे एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान हों या आम लोगों के लिए, सभी काबिले तारीफ हैं। केंद्र सरकार की ओर से रियल इस्टेट सेक्टर के बिल्डरों को दी गई छूट से मार्केट में बूम आ सकता है। इसके साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर काफी समय से उद्योग का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इस बजट में उसको निराशा मिली। इसके साथ ही कामर्शियल रियल एस्टेट में अभी भी जीएसटी को तर्कसंगत बनाए जाने का इंतजार है। रियल इस्टेट के एक एक्सपर्ट ने बताया कि दूसरे घर पर नोशनल रेंट का कांसेप्ट खत्म करने से रियल इस्टेट को बिक्री के बढ़ने की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही कैपिटल टैक्स रोलओवर बिल्डरों के लिए इंवेंट्री के प्रबंधन में मदद करेगा। दूसरे घर को खरीदने के लिए कैपिटल टैक्स को अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें