फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग चलाने को कमिश्नर के साथ हुई व्यापारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट में पार्किंग चलाने पर निगम ने मांगे सुझाव
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सदस्यों ने निगम कमिश्नर के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव के साथ बैठक कर शहर के पार्किंग स्थलों पर चर्चा की। मार्केट के सामने की पार्किंग को पेड पार्किंग के ठेके पर देने के लिए दिसंबर में नगर निगम सदन की बैठक में एजेंडा लाया गया था। इस पर सदन के सदस्यों ने कहा था कि पहले मार्केट कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही तय करें क्योंकि कई मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन अपने स्तर पर पार्किंग को बेहतर तरीके से संचालन कर रही हैं। इसी के लिए शुक्रवार को निगम कमिश्नर के साथ बैठक हुई। बैठक में एडिशनल कमिश्नर तिलक राज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चेयरमैन और मनोनीत पार्षद चरनजीव सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि 10 फरवरी तक एक और बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि किस प्रकार से पार्किंग को चलाया जाए। नो प्रोफिट नो लॉस या फ्री में और किस प्रकार मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और नगर निगम के बीच एमओयू हो। बैठक में प्रधान अनिल वोहरा के अलावा कंवलजीत सिंह पंछी, अनुज सहगल, पुरषोतम महाजन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कोटस..
चंडीगढ़ व्यापार मंडल से संबंधित सदस्यों के साथ बैठक हुई है। बैठक में तय हुआ है कि 10 फरवरी तक ये लोग बताएंगे कि वे किस प्रकार पार्किंग को चलाएंगे।
-तिलक राज, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें