पेक के छात्रों ने जीता बांबे टेकफेस्ट 2018
- देशभर की 50 से अधिक टीमों ने लिया था हिस्सा
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईआईटी बांबे में हुए टेकफेस्ट 2018 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज यानी पेक के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी। इस प्रतियोगिता को लॉरेल्स नाम दिया। इस प्रतियोगिता में 50 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम चरण में एनआईटी व आईआईटी की सात टीमें ही पहुंची। इसमें पहला स्थान आर्यन एस जाजमा की टीम के मंशुल गर्ग, मुकुल पंत व अंकित नौटियाल ने पाया। तीसरे स्थान पर ईशांत शर्मा की टीम में विष्णु कुमार, संचित, पवन देशवाल ने हासिल किया। पेक निदेशक डॉ. उमा बत्रा, डीन स्टूडेंट डॉ. पीजे सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी।