फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी हियरिंग हुई पूरी, जल्द होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्सुअल हरासमेंट : सीएचबी सचिव ने रिकार्ड किए बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में तैनात एक महिला कर्मचारी ने करीब दो महीने पहले अपने ही विभाग के 20 कर्मचारियों के खिलाफ बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर (सीईओ) से सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत की थी। वीरवार को बोर्ड की सचिव रुचि सिंह ने मामले की दूसरी सुनवाई की। इसमें कुछ लोगों को बुलाया भी गया, जिन पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप है। इस दौैरान उनके बयान दर्ज किए गए। सीएचबी की ओर से बताया गया कि सेक्सुअल हरासमेंट की सुनवाई शुरू कर दी गई है। लोगों के बयान रिकार्ड किए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद सीईओ ने जांच कमेटी गठित कर सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचबी की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की महिला अधिकारी के नेतृत्व में पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक दौर में जांच तेजी से शुरू हुई। सीसीटीवी की मदद से पूरे मामले के खुलासे के लिए फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन उसके बाद से जांच धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें