रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
प्रशासक ने हरियाणा को फिर दिया झटका
यूटी कैडर की प्रोबेशनल आईएएस अधिकारी को बनाया सहायक आयुक्त
- पॉवर को लेकर कम किए जा रहे हैं अधिकार
- प्रशासनिक स्तर पर चौतरफा डीसी को घेरने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक ने एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रयोग चंडीगढ़ प्रशासन में किया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आईएएस (प्रोबेशनर) अनुज मलिक को कार्यकारी सहायक आयुक्त नियुक्त किया है। चंडीगढ़ प्रशासन में एक और यूटी कैडर के किसी आईएएस को सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। डेढ़ वर्ष पूर्व आईएएस (प्रोबेशनर) सौरभ मिश्रा को पावर कारपोरेशन का सहायक आयुक्त बनाया गया था। अब वे यहां से अपना प्रोबेशनर पीरियड पूरा कर जा चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन में बुधवार को अचानक हुई नियुक्ति के बाद हरियाणा को एक और झटका देने के साथ ही डीसी को चौतरफा घेरने की चर्चा राजभवन से लेकर यूटी प्रशासन तक आम बनी हुई है।
बुधवार को जारी आदेश के बाद एक बार फिर सुपर पॉवर को लेकर बहस छिड़ गई है। चडीगढ़ प्रशासन में डीसी के साथ किसी यूटी कैडर के अधिकारी को उसका सहायक बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो हरियाणा का पॉवर कम करने के लिए डीसी के साथ सहायक के तौर पर यूटी कैडर की आईएएस अधिकारी अनुज मलिक को साथ में लाया गया है। इससे जहां यूटी कैडर के अधिकारियों का पॉवर बढ़ा है। वहीं, हरियाणा के पॉवर को कम करके आंका जा रहा है। आईएएस अनुज मलिक 2016 बैच की यूटी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासक ने उन्हें यहां प्रोबेशनर के तौर पर तैनात किया गया है।
अब हरियाणा के यूटी प्रशासन में दो आईएएस
बीते 26 जून को डीसी अजीत बाला जोशी से एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर का पद वापस लेने के बाद प्रशासक और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच पॉवर को लेकर उपजे मतभेद उजागर हो गए थे। अब प्रशासक की ओर से यूटी कैडर की आईएएस को सहायक के रूप में तैनात किए जाने के बाद इसे और हवा मिल गई है। वर्तमान समय में यूटी प्रशासन में हरियाणा कैडर के केवल दो अधिकारी तैनात हैं, जबकि पंजाब कैडर के तीन अधिकारी शामिल हैं।
हरियाणा कैडर के अधिकारी....
होम सेक्रटरी अरुण कुमार गुप्ता
डीसी अजीत बालाजी जोशी
पंजाब कैडर के अधिकारी...
वित्त सेक्रेटरी अजय कुमार सिन्हा
एमसी आयुक्त केके यादव
विशेष सेक्रेटरी (वित्त) हरीश नायर
यूटी-कैडर के अधिकारी...
सलाहकार परिमल राय
शिक्षा सेक्रेटरी बंसी लाल शर्मा
खेल सेक्रेटरी जितेंद्र यादव
अतिरिक्त डीसी सचिन राणा
एसडीएम (दक्षिण) सौरभ मिश्रा
एसडीएम (पूर्व) अर्जुन शर्मा
अनुज मलिक कार्यकारी सहायक आयुक्त