फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम से दो महीनें में केवल 5 नक् शे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम से दो माह में 5 नक्शे पास
विज्ञापन

एस्टेट आफिस ने 13 आवेदन रद्द किए, जबकि 9 को दोबारा से आवेदन करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
रिहायशी और व्यावसायिक इमारत का नक्शा पास कराने के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम शुरू किया था। एस्टेट आफिस की ओर से 8 फरवरी को यह सिस्टम शुरू किया गया था। इन दो महीनों में अब तक एस्टेट आफिस की ओर से 5 नक्शे ही पास किए गए हैं। एस्टेट आफिस के बिल्डिंग ब्रांच के मुताबिक इन दो महीनों में 13 नक्शे रद्द किए गए हैं, जबकि 9 लोगों को दोबारा से नक्शा बनाकर पास कराने के लिए आवेदन करने को कहा है।
अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम में अब भी कई खामियां हैं। पुराने नक्शे को सिस्टम में अपलोड करने और नए नक्शे को अपडेट करने में परेशानी आ रही है। कंपनी से सिस्टम को जल्द अपडेट करने को कहा है। यह सिस्टम इसलिए शुरू किया गया था ताकि लोगों को असुविधा न हो और रिहायशी और व्यवसायिक इमारतों का नक्शा पास कराने के लिए उन्हें एस्टेट आफिस में एक जगह से दूसरी जगह धक्के न खाने पड़े। लेकिन नए सिस्टम के शुरू होने से भी लोगों को इसका फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा। सिस्टम में तकनीकी खामियां होने के चलते लोगों को अब भी नक्शा आदि पास कराने के लिए अपने रजिस्ट्रड आर्किटेक्ट के साथ एस्टेट आफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सेल्फ सर्टिफिकेशन को लेकर प्राइवेट आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक
रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल प्रापर्टी में प्रशासन की ओर से सेल्फ सर्टिफिकेशन को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर मंगलवार को चीफ आर्किटेक्ट की अध्यक्षता में प्राइवेट आर्किटेक्ट्स की बैठक बुलाई गई। इसमें प्राइवेट आर्किटेक्ट्स की ओर से प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया गया। प्राइवेट आर्किटेक्ट्स ने प्रशासन को इस फैसले को स्वीकार किया। अब रेजिडेंशियल व इंडस्ट्रियल प्रापर्टी में दो कनाल तक की प्रापर्टी में सेल्फ सर्टिफिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है। इसको लेकर प्राइवेट आर्किटेक्ट्स की बैठक बुलाकर राय जानी गई। अगले हफ्ते तक प्रशासन इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें