ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला की मौत
बरनाला। कस्बा महिलकलां से गांव खियाली रोड पर बाइक एवं ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। थाना महिलकलां पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह पुत्र भाग सिंह व सुखविंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह निवासी सहौर एक बाइक पर सवार होकर कस्बा महिला कलां से अपने गांव सहौर लौट रहे थे। गांव खियाली के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सुखविंदर कौर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक गुरविंदर सिंह बाल बाल बच गया। सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह के बयान पर ट्रक चालक शिंगारा सिंह निवासी रंगीयां, जिला संगरूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।