रोड़ा बनने वाले नहीं करा सकते विकास: बाजवा
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
जिला गुरदासपुर में उपचुनाव जाखड़ नहीं प्रताप सिंह बाजवा लड़ रहा हैं और एकजुट होकर हम उन्हें जीत दिलाएंगे। यह बातें राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व पीपीसीसी प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को अपने आवास पर वर्करों के साथ बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि जिस कादियां ब्यास रेल लाइन के नाम पर भाजपा सांसद वोटें बटोरते रहे है, उसके सर्वेक्षण होने के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की ओर से रेल निर्माण न होने देेने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि विकास के रास्ते में रोड़ा बनने वाले विकास नहीं करा सकते। सलारिया जीतते हैं तो वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी धारक टोली में शामिल हो जाएंगे। जाखड़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले व राज्य की मांगों को संसद में उठायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ कर उनके बीच रहेंगे। इस मौके पर अरविन्द जुल्का नीटू, नरिन्द्र कुमार भाटिया पूर्व प्रधान नगर काउंसिल कादियां, तिलक राज महाजन, सुखविंद्र पाल सिंह भाटिया, महिंद्र लाल ब्लाक कांग्रेस प्रधान, हरबंस लाल परिंदा, दीपक लड्डा, विनोद कुमार टोनी, अमित महाजन, सरबजीत सिंह माहल, दविंद्र सलाहपुर, अमृतपाल सिंह बाजवा, अशोक कुमार डब, राजेश कुमार एमसी, हरीश भरद्वाज,नरेश दुगल, सुरिंद्र रिंटा मौजूद थे।