फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर सवार सभी के पास आईकोर्ड तभी होगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पर होगा स्टीकर तभी पीयू में होगी एंट्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू को व्हीकल फ्री बनाने की कवायद में अब स्टीकर जारी किए गए हैं। स्टूडेंट, स्टाफ और रेजिडेंट्स के लिए अलग-अलग स्टीकर बनाए गए हैं। अब पीयू में उसी गाड़ी की एंट्री होगी, जिस पर स्टीकर लगा होगा। खास बात है कि पांच बजे के बाद और छुट्टी वाले दिन तो स्टूडेंट्स की गाड़ी बगैर इजाजत के पीयू में दाखिल नहीं हो पाएगी। वहीं अगर कोई स्टीकर लगी गाड़ी पीयू में आएगी और उसमें एक से ज्यादा स्टूडेंट होंगे, तो सभी के पास वैध आई कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं इवनिंग स्टडी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की एंट्री सिर्फ दोपहिया वाहन पर हो सकेगी।
विज्ञापन

तीन तरह के स्टीकर तैयार करवाए
पीयू के रजिस्ट्रार (रिटा) कर्नल जीएस चड्ढा ने बताया कि नए सेशन से पीयू के एकेडमिक एरिया को वाहन मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते स्टीकर का प्रावधान रखा गया है। तीन रंग के स्टीकर तैयार कराए गए हैं। हरे रंग का स्टीकर फेकल्टी के वाहन केलिए होगा और भूरे रंग का स्टाफ और रेजिडेंट्स को अलॉट होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए नीले रंग का स्टीकर रखा गया है। जल्द ही चार जगह पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे। पीयू से संबंधित कॉलेजों के टीचिंग या नॉन टीचिंग स्टॉफ केवाहन को भी अब वैध आई कोर्ड के साथ ही एंट्री मिलेगी। वहीं नए दाखिल छात्रों पर तो पहले ही बैन कर दिया गया था कि कोई गाड़ी लेकर पीयू में नहीं आएगा।
विज्ञापन



-गाड़ी में सवार लोगों के पास वैध आईकार्ड होना जरूरी
-पांच बजे के बाद बिना परमिशन प्रवेश नहीं
-इवनिंग स्टडी वाले स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ टू-व्हीलर वैध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें