इस्कॉन में समर कैंप का समापन
- बच्चों की बनाई कलाकृतियों की लगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन में शनिवार को समर कैंप का समापन हो गया। चार जून से शुरू हुए समर कैंप में केजी से लेकर 10वीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को समर कैंप के समापन पर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नंद महाराज ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि नैतिक शिक्षा, ईमानदारी, माता पिता की सेवा और बड़ों को आदर की शिक्षा समर कैंप के दौरान दी गई। बच्चों ने स्किट प्ले भी सीखा। कुछ बच्चों ने ड्राइंग बनाना सीखा तो कई बच्चों ने भगवान के लिए वस्त्र और खड़ाऊं बनाए। वहीं समर कैंप की कोऑर्डिनेटर रश्मि रहेजा ने बताया कि अगर बच्चों को शुरू से ही सही दृष्टिकोण प्रदान की जाए और उन्हें संस्कारित किया जाए तो परिस्थितियां कैसी भी हो बच्चे हमेशा संस्कारित ही रहेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार की धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। ये सभी चीजें अध्यात्म से जड़ी होती हैं। समापन के अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का परिचय भी दिया। बच्चों ने धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। शिविर समापन के बाद उपस्थित लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।