मनजीत सिंह मीता सीनियर उपाध्यक्ष व गुरदीप सिंह दीपा बने उपाध्यक्ष
नगर काउंसिल मानसा के रिक्त पड़े पदाधिकारियों के पदों पर प्रशासन ने कराया चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
लंबे समय से नगर काउंसिल मानसा के पदाधिकारियों के रिक्त पड़े पदों को वीरवार को स्थानीय बचत भवन में जिला प्रशासन की अगुवाई में कराए चुनाव में पार्षद मनजीत सिंह मीता को सीनियर उपाध्यक्ष व गुरदीप सिंह दीपा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुन लिया है। इस दौरान एसडीएम मानसा अभयजीत कपिश ने चुनाव के बाद इसकी घोषणा की। इस मौके मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया व तहसीलदार अमरजीत सिंह समेत अन्य पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल मामला अब भी अदालत में है। जिसमें नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह काका व अकाली पार्षद मनदीप सिंह गोरा के बीच में हैं।
इस चुनाव के लिए शहर के कुल 27 वार्डों में से 13 वार्डों के पार्षदों ने अपनी सहमति मनजीत सिंह मीता के लिए दी। जिसमें वार्ड नंबर 1 की गीता रानी, वार्ड नंबर 2 से गुरजंट ठेकेदार, नंबर वार्ड 3 से गुरमेल सिंह ठेकेदार, वार्ड नंबर 7 से बीबी महिंदर कौर, वार्ड नंबर 8 से बलविंदर सिंह काका, वार्ड नंबर 9 से गुरदीप सिंह सेखों, वार्ड नंबर 10 से कंचन सेठी, वार्ड नंबर 11 से मनजीत सिंह मीता, वार्ड नंबर 15 से डॉ. बख्शीश सिंह, वार्ड नंबर 17 से जुगराज सिंह, वार्ड नंबर 19 से गीता रानी, वार्ड नंबर वार्ड 23 से अनिल कुमार जोनी, वार्ड नंबर वार्ड 26 से बिंदर सिंह व वार्ड नंबर 27 से मुकंद सिंह ने मनजीत सिंह मीता के लिए सहमति दी। इस मौके मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने भी अपनी सहमति मनजीत सिंह मीता को दी। चुनाव के बाद मनजीत सिंह मीता व गुरदीप सिंह दीपा ने काउंसलरों का धन्यवाद किया।
फोटो : 30 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : चुनाव के बाद मनजीत सिंह मीता व गुरदीप सिंह दीपा पार्षदों के साथ।
नगर काउंसिल में 19 प्रस्ताव में से 17 पास
शोर शराबे में उलझी रही बैठक, एक करोड़ की लागत से होगा जगरांव का विकास
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
जगरांव नगर काउंसिल की बैठक वीरवार को काउंसिल दफ्तर में हुई। बैठक शोर शराबे में ही उलझी रही। पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। बैठक के दौरान कुल 19 प्रस्ताव सदन में रखे गए, इनमें से 17 पास हो गए। जबकि दो पर सहमति न बन सकी। बैठक के दौरान शहर में सड़कें, सीवरेज एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई।
बैठक में आप के पार्षद दविंदर जीत सिंह ने पिछले आठ माह का रिकार्ड न देने का मुद्दा उठाया। इस पर खासी बहसबाजी हुई। अंत में ईओ सुखदेव सिंह रंधावा ने उनको सात दिन में रिकार्ड देने का वादा कर माहौल को शांत किया। पार्षद दर्शन सिंह गिल ने रायकोट की खस्ता हाल सड़क एवं मोहल्लों में बंद पड़े सीवरेज को ठीक करने की मांग की। विभिन्न मुद्दों पर पूर्व प्रधान सतीश कुमार पप्पू, कुनाल बब्बर, वरिंदर पाल सिंह, जतिंदर पाल सिंह राणा में काफी बहस हुई। इस दौरान काउंसिल प्रधान चरणजीत कौर कल्याण ने सभी को शांत करने की लगतार कोशिश की। इस अवसर पर मनोहर लाल, कर्मजीत कैंथ, अपार सिंह, अनमोल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।