फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और कार की भिड़ंत में एनआरआई दंपति सहित चार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिले के कस्बा तपामंडी के पास नेशनल हाईवे बरनाला बठिंडा मुख्यमार्ग पर एक कार व बाइक की टक्कर में एक बच्चे सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एनआरआई प्रवीण कुमार परिवार के साथ अपनी कार में अपने शहर पानीपत, हरियाणा से बठिंडा की तरफ किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। रस्ते में उसकी कार बेकाबू होकर आगे जा रही बाइक से जा टकराई और पलटियां खाती हुई सड़क के किनारे लगे पेड़ों से टकराकर खदानों में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार प्रवीण कुमार (50), उनकी पत्नी रीतू रानी (45), उनकी बच्ची मौंटी विनायक (4) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जिस बाइक को कार ने चपेट में लिया था उस बाइक पर सवार अमनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह की भी मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पेड़ों से टकराकर चकनाचूर हो गई। जबकि बाइक भी कार की टक्कर से चकनाचूर हो गई। घटना का पता चलते ही तपामंडी के सहारा क्लब के सदस्य प्रवीण घुंनस तपामंडी के साथ में घटना स्थल पर पहुंचे। सभी ने शवों को कार में से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बाइक सवार को भी उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत बता दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना तपामंडी के प्रभारी रछपाल सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे में मारे गए मृतकों के वारिसों को सूचित कर उन्हें बुलाया जा रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें