बाइक और स्कूटर की भिड़ंत में दोनों सवारों की मौत, एक घायल
मोगा। थाना बाघापुराना के गांव बड़ाघर में शुक्रवार को देर रात को बाइक और स्कूटर की टक्कर में दोनों सवारों की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवती घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक रणजीत सिंह (55) गांव चंदबाजा, फरीदकोट अपने स्कूटर से बेटी कमजीत के साथ गांव मोगा के पास गांव सलीना में दूसरी बेटी परविंदर कौर को मिलने जा रहा था। इस दौरान गांव बड़ाघर में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अमृतपाल सिंह (23) गांव हरियेवाला से टक्कर हो गई। दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में रणजीत सिंह की बेटी कमलजीत कौर घायल हो गई। उसे मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
फोटो कैप्शन - गांव संगतपुरा में बाघापुराना -भगताभाई (बठिंडा) लिंक सड़क पर हुए सड़क हादसे का दृश्य