फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिल्का गन्ना मिल से 1.62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का मिल से होगा 1.62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन
विज्ञापन

फाजिल्का।
दि फाजिल्का सहकारी चीनी मिल्स बोदीवाला पीथा में इस पेराई सीजन के दौरान 17.50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इससे 1.62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन का अनुमान है।
विज्ञापन

मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ 22 नवंबर 2017 को फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया, हलका बल्लूआना के विधायक नत्थू राम और पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ करेंगे। चीनी मिल के जनरल मैनेजर स. इंदरपाल सिंह ने बताया कि पिछले सीजन के दौरान 16.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। इसमें 1.51 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस साल गन्ने की बिजाई जिले के 146 गांवों में करीब 900 काश्तकारों की ओर से 3334 हेक्टेयर में की गई है। प्रति दिन 1250 टन गन्ने की पेराई करने की क्षमता रखने वाली इस मिल की ओर से लगभग 140 दिन में गन्ने की पेराई करके निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें