फोटो मैनुअल
हलका विधायक और एसएचओ का पुतला फूंका
नशे के व्यापार और पुलिस की लोगों से धक्केशाही का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
भारतीय इनकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की ओर से गांव पंडोरी रमाणा में हलका विधायक और थाना सराय अमानत खां के प्रभारी का पुतला जलाया और नारेबाजी की गई। इस मौके जम्हूरी किसान सभा के नेता जसबीर सिंह गंडीविंड, देहाती मजदूर सभा के नेता जसपाल सिंह झब्बाल ने बताया कि कैप्टन सरकार के लोगों को साफ सुथरा प्रशासन देने के दावे खोखले साबित हुए है। नशे के व्यापार और पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों से धक्केशाही लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन आम लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर झूठे केस रद्द न किए गए तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर मंगल सिंह, हरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, देहाती मजदूर सभा के सरदूल सिंह मंनण, सुच्चा सिंह, कश्मीर सिंह, सेवा सिंह, शमशेर सिंह, हरपाल सिंह, जगीर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरभजन सिंह, राजबीर कौर, सरबजीत कौर, परमजीत कौर, दलबीर कौर, बलविंदर कौर मौजूद थे।
फोटो-13तरनतारन05- हलका विधायक और थाना प्रभारी का पुतला जलाने मौके नारेबाजी करते आरएमपीआई के नेता।