सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
अबोहर। स्थानीय मलोट रोड पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईदगाह बस्ती निवासी गुरप्रीत बराड़ (52) के तौर पर हुई है। वह बुधवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर मलोट रोड पर जा रहा था। बीआर बिला के पास उसकी बाइक सड़क पर जा रही लकड़ियों से लदी ट्राली से जा टकराई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य सोनू व मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।