फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों और बैंकों को कारपोरेट सेक्टर में तबदील करने की मांग पर हड़ताल की। इस दौरान पंजाब बैंक इंप्लाइज यूनियन के नेता साथी धर्मपाल, चेयरमैन वरिंदर कोड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मियों के नेता करुनेश मित्तल, पीएनबी कर्मियों के नेता मुकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बैंकों में सुधार के नाम पर मजदूर, मुलाजिम और लोक विरोधी नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकारी बैंकों को बदनाम कर प्राइवेट बैंकों को उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन अपने इस संघर्ष को और तीखा करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर जीवन बीमा निगम यूनियन के वेदा शर्मा, ट्रेड यूनियन के बलकरन मोगा, साथी बलदेव सिंह कड्यिाल, साथी चमकौर सिंह, रमेश कुमार, जोगिंदरपाल सिंह, प्रवीण ग्रोवर, निर्मल सिंह भट्टी, जगतार सिंह मखू ने संबोधित किया।

फोटो कैप्शन -मोगा में हड़ताल कर केंद्र सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों का विरोध करते बैंक कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें