युवक ने निगली कीटनाशक दवा, मौत
भीखी (मानसा)। गांव खीवा दयालुवाला के एक युवक ने गलती से कीटनाशक दवा पर ली। थाना भीखी के एएसआई गुरलाल सिंह ने बताया कि रमनजीत सिंह (27) वासी खीवा दयालुवाला दिमागी तौर पर परेशान था। उसने रविवार देर शाम अपनी बीमारी के चलती दवा के धोखे में घर में पड़ी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसको तुरंत आदेश अस्पताल भुच्चों ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भीखी पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते लाश वारिसों हवाले कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा डेढ़ साल का बेटा छोड़ गया है। इस घटना से गांव में शौक का माहौल है।