फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश न हुई तो नरमा की फसल को खतरा
विज्ञापन

अबोहर। मानसून की बेरुखी और नरमे की मौजूदा स्थिति से चिंतित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान रके कृषि माहिरों की इंटरस्टेट कंस्ट्रेटिव मानीटरिंग कमेटी की आपात बैठक शनिवार को अबोहर के क्षेत्रीय कृषि खोज केन्द्र में हुई। इस दौरान माहिरों ने कहा कि आने वाले 48 से 72 घंटे में अगर बरसात न हुई तो खुश्क मौसम नरमे की फसल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस लिए जिला स्तर पर सभी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी टीमों को फील्ड में भेजकर किसानों से संपर्क कायम कर उन्हें नरमे की फसल पर सफेद मक्खी से बचाव के लिए पीयू द्वारा प्रमाणित स्प्रे करने का सुझाव दें।
बैठक में कृषि विभाग के डायरेक्टर जेएस बैंस और ज्वाइंट डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा, मौसम विभाग के बारिश को लेकर अब तक लगाए गए पूर्वानुमान फेल साबित हो रहे हैं, जिससे नरमे की 3.82 हेक्टेयर फसल पर सूखे के कारण सफेद मक्खी का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने किसानों को आगाह किया है कि वह फसल को पानी अवश्य लगाएं। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने नरमे के पत्तों पर सफेद मक्खी के कीटों की दिनों-दिन बढ़ती संख्या को खतरा बताते हुए सभी जिला कृषि अधिकारियों को किसानों से संपर्क कायम कर खेतों में तत्काल प्रभाव से पोटाशियम नाइट्रेट का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने और खुश्क मौसम से नरमे पर सफेद मक्खी के हमले के आसार प्रबल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहिरों ने कहा कि नरमे के पौधे के एक पत्ते पर सफेद मक्खी के कीटों की संख्या 2 से बढ़कर 5 हो गई है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यह संख्या 6 होती है तो इसे फसल पर सफेद मक्खी का हमला माना जाएगा, जिससे नरमे की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बैठक में ही अधिकारियों ने नकली कीटनाशक दवाओं से किसानों और फसलों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए चार छापामारी दस्ते तैयार कर बठिंडा, मुक्तसर, मानसा और फाजिल्का में कीटनाशकों के सैंपल भरने के निर्देश दिए हैं जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम तक टीमों ने चारों जिलों से कीटनाशकों के करीब 80 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इधर मौसम विभाग ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य के वर्षा रहित क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें