फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, 3 घायल
विज्ञापन

अबोहर। दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव रामगढ निवासी शिवदयाल अपने दोस्त विजय शर्मा के साथ शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर गांव रत्ताखेड़ा से मजदूरी कर वापस अपने घर आ रहे था। रास्ते में सेम नाले के निकट विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सेमनाले में जा गिरे। दोनों बड़ी मुश्किल से सेमनाले से बाहर निकले। शिवदयाल ने हादसे की सूचना रत्ताखेड़ा निवासी अपने मालिक को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान विजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। मलोट पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विजय शर्मा का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अन्य हादसे में गांव छापेयांवाली निवासी प्रेम कुमार और मदन रविवार दोपहर बाइक पर सवार होकर बारेंका जा रहे थ। गांव खुईखेड़ा के निकट पहुंचें तो उनका बाइक अनियंत्रित होकर एक पुली से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस स्टाफ ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें