छात्राओं ने दिखाए गतका के करतब
माता गंगा खालसा कालेज फार गर्ल्स में हुए मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना ।
एसजीपीसी ने माता गंगा खालसा कालेज फार गर्ल्स कोटां में गतका के प्रदर्शनी मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फार वुमेन झाड़ साहिब, खालसा गतका एसोसिएशन भट्टियां (खन्ना), गुरु नानक कालेज फार गर्ल्स श्री मुक्तसर साहिब, बाबा बंदा सिंह बहादर इंटरनेशनल गतका अखाड़ा दुग्गरी, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और मीरी पीरी गतका अखाड़ा डेहलों (लुधियाना) की गतका टीमों ने जौहर दिखाए।
मुख्यातिथि एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने अपने संबोधन में कहा कि शिरोमणि कमेटी की तरफ से शस्त्र कला को और उभारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है, जिस तहत खेलों और सभ्याचार विभाग की स्थापना की गई है। बाबा बंदा सिंह बहादर इंटरनेशनल गतका अखाड़ा दुग्गरी ने पहला, गुरु नानक कालेक फार गर्ल्स श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा और मीरी पीरी गतका अखाड़ा डेहलों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन्हें क्रमवार 5100, 4100 और 3100 रुपये और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके वलावा भाग लेने वाली हर टीम को 2100 रुपये सम्मान के रूप में दिए गए।
प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप कौर धालीवाल ने धन्यवाद किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, हरपाल सिंह, रघवीर सिंह, दविंदर सिंह खट्ड़ा, जतिंदरपाल सिंह, संता सिंह उमैदपुरी, गुरप्रीत सिंह राजू खन्नाअवतार सिंह सैंपला, कुलविंदर सिंह, भगवंत सिंह, मैनेजर अंग्रेज सिंह, कालेज उप प्रधान जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह मौजूद रहे।