रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव बागवाली से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 जून को, वह और उसकी पत्नी अपने-अपने काम पर गए थे तो उस समय घर पर उनके चारों बच्चे अकेले थे। शाम को जब लड़की की मां घर लौटी तो उन्होंने अपनी 15 वर्षीय बेटी को घर पर नहीं पाया। इसके बाद, परिजनों ने पड़ोसियों से पूछताछ की और अपनी छोटी बेटी से बात की, जिसने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुबह करीब 9 बजे के आसपास घर से निकली थी। लापता लड़की का कोई सुराग न मिलने पर उसके परिजनों ने तलाशी शुरू की। उसके बाद में मौली पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई है।