फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट हो गया 98.37 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 15 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकवरी की दर 98.37 और पॉजिटिविटी रेट 1.07 फीसदी हो गया है। इसमें आठ मामले पंचकूला के हैं, जिनमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में अब तक 366 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 747 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 353867 लोगों की सैंपलिंग की गई है। भैंसा टिब्बा में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-21 में एक, सेक्टर-4 में एक संक्रमित सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें