पंचकूला। साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। इस पहल से पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता फिर सामने आई है। साइबर सेल ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए। टीम ने सभी आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद फोन संबंधित मालिकों को सौंप दिए। संवाद