एनआरआई पति के खिलाफ 10 लाख की ठगी का केस दर्ज
धोखाधड़ी के सोलह वर्ष पुराने मामले में महिला ने की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा ।
थाना सदर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके एनआरआई पति के खिलाफ 10 लाख रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता की सास के अलावा मामा और एनआरआई मौसी को भी मामले में नामजद किया गया है। पीड़ित का 16 वर्ष पहले आरोपी एनआरआई के साथ विवाह हुआ था, लेकिन वह विदेश न जा सकी।
इस केस की जांच कर रहे एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि बलवीर कौर गांव बुक्कनवाला की शिकायत पर उसके एनआरआई पति लखविंदर सिंह, सास परविंदर कौर निवासी तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर, पीड़ित के मामा निर्मल सिंह गांव ढुडीके और उसकी सकी मौसी एनआरआई हरजिंदर कौर खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विवाह करवा कर कनाडा भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता विवाह 16 मार्च 2001 को एनआरआई लखविंदर सिंह निवासी तलवंडी भाई के साथ कराया गया था।