फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, एसएमओ सहित चार डाक्टर गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमओ सहित चार डॉक्टर गैरहाजिर मिले
विज्ञापन

अबोहर। सरकारी अस्पताल का एसडीएम पूनम सिंह ने मंगलवार को अचानक निरीक्षण किया गया। अस्पताल के एसएमओ सहित चार डॉक्टर ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। एसडीएम ने डॉक्टरों का हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लेकर पूरी रिपोर्ट जिला उपायुक्त ईशा कालिया को भेज दी। एक महिला मरीज के साथ लापरवाही के मामले में एसडीएम ने बयान दर्ज कर संबंधित डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
निरीक्षण के दौरान एसएमओ डॉ. लाल चंद ठकराल सहित चार अन्य डॉक्टर अनुपस्थित थे। एसएमओ सूचना मिलने के बाद करीब पौने नौ बजे अस्पताल पहुंचे और देर से आने का कारण तबीयत ठीक न होना बताया। एसएमओ ने इन डॉक्टरों के अवकाश पर होने की बात कही लेकिन उनकी छुट्टी का आवेदन नहीं दिया गया। इसलिए एसडीएम ने उनकी गैरहाजिरी लगाते हुए पूरी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेजी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों का दौरा करते समय मरीज नई आबादी निवासी सुनीता रानी के पति रामपाल ने एसडीएम को बताया कि डॉक्टरों ने उनकी पत्नी के लिए चार दिन पहले महत्वपूर्ण टेस्ट फाइल पर लिखे थे। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उन्हें अभी तक इस बारे में नहीं बताया। इस पर एसडीएम ने रामपाल के बयान दर्ज कर आश्वासन दिया कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही साबित होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएमओ ने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने की मांग की , जिस पर एसडीएम ने कहा कि वे इस संबंधी जिला उपायुक्त को अवगत कराएंगे। इस मौके पर डा. युधिष्टर चौधरी, डा.साहब राम, बीईई मनबीर सिंह मौजूद थे।


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें