फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेश्नल हाईवे भूमि घोटाले का आरोपी एयरपोर्ट पर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ....
विज्ञापन

नेशनल हाईवे भूमि घोटाले का आरोपी एयरपोर्ट पर दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
सतर्कता ब्यूरो की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग चहुमार्गीकरण भूमि अधिग्रहण के करोड़ों रुपये घोटाले में नामजद एक आरोपी प्रतीक गुप्ता को विदेश जाने की कोशिश करते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर दबोच लिया गया। इस प्रकरण में वांछित आरोपी प्रतीक गुप्ता के खिलाफ सतर्कता विभाग की ओर से एलओसी जारी की गई थी। सतर्कता ब्यूरो जालंधर के एसपी सरीन कुमार ने बताया कि जब उन्हें इस संबंधी सूचना मिली तो उन्होंने यहां से एक टीम आरोपी को यहां लाने के लिए रवाना कर दी।
उनके मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को दिल्ली की इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि फरवरी माह में सतर्कता ब्यूरो ने एक पीसीएस अधिकारी, आनंद सागर शर्मा, एक तहसीलदार, नायब तहसीलदार, दो पटवारियों, दो क्लर्कों, एक वसीका नवीस, कुछ अकाली नेताओं और भूमि मालिकों को कथित तौर पर कृषि भूमि को आवासीय संपत्ति के रूप में दिखाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए नामजद किया था। होशियारपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए जमीन के अधिग्रहण की आठ महीने पहले शुरू हुई जांच में विभाग ने पाया कि राजस्व अधिकारी ने वास्तविक भुगतान से कम से कम 53 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 103 एकड़ भूमि 286.36 करोड़ रुपये में हासिल की गई, इसमें 146 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था और 140 करोड़ रुपये का शेष भुगतान रोक दिया गया था। मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया था उनमें एसडीएम आनंद सागर शर्मा, तहसीलदार बलजिंदर सिंह, नाइब तहसीलदार मनजीत सिंह, पटवारी दलजीत सिंह और परमिंदर सिंह, एसडीएम कार्यालय क्लर्क संदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क सुखविंदरजीत सोढ़ी और वसीका नवीस देवी दास शामिल थे। मामले में कुछ आरोपियों की जमानत हो चुकी है। नामजद किए गए आरोपियों में अकाली नेता हरपिंदर सिंह गिल, सतविंदर पाल सिंह ढट्ट, अवतार सिंह जौहल, जसविंदर पाल सिंह और प्रतीक गुप्ता भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें