फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हिरनी की मौत, शिकार के लिए हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती हिरनी की मौत, हत्या का शक
विज्ञापन

अबोहर। उपमंडल के गांव भागू में शनिवार सुबह एक गर्भवती हिरनी गंभीर घायल अवस्था में पाई गई। जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी व विश्नोई समाज के लोग घायल हिरनी को पशु अस्पताल में लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शिकारियों पर हिरनी की हत्या किए जाने का शक जताया जा रहा है।
शनिवार की सुबह 7 बजे गांव भागू के किसान सुखचैन सिंह के खेत में एक गर्भवती हिरनी खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। किसान ने इसकी सूचना विश्नोई समाज के लोगों व जंगली जीव रक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा के प्रांतीय प्रधान आर डी विश्नोई, विभाग के रेंज अफसर अशोक विश्नोई, वन गार्ड कुलवंत सिंह, रूपाष, डा. राजिंद्र कुमार व बेलदार हरजिंदर मौके पर पहुंचें और घायल हिरनी का इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद हिरनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में तीन डाक्टरों ने हिरनी का पोस्टमार्टम किया, जिसमें हिरनी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। हिरनी के गले में गोली लगने जैसा निशान था। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से गोली नहीं निकली। इधर आर डी बिश्रोई ने आशंका जाहिर की है कि किसी शिकारी ने हिरनी को गोली मारी है। इसके लिए विभाग घटनास्थल के आसपास पूरी पड़ताल करे तो कोई न कोई सुराग मिल सकता है। इससे पूर्व भी जंगली जीवों के शिकार की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें