फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से जलथल हो गया निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर में तेज बरसात, निर्माणाधीन हाईवे जलमग्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंगन चौक से मलोट रोड तक निर्माणाधीन फोर लेन हाईवे सोमवार रात हुई बरसात से जलमग्न हो गया। इससे इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाईवे पर सड़क को उखाड़कर ऊंचा किया जा रहा है। सोमवार रात आई तेज बरसात से तोड़ी गई सड़क पर पानी भर गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने वाहनों के लिए दूसरे रास्ते का प्रबंध नहीं किया। वहीं फाजिल्का रोड चुंगी पर एक बोर्ड लगाकर वाहनों को चिरागढाणी रोड होते बाईपास से फाजिल्का की ओर गुजारा जा सकता है। इस तरह आंगन चौक और मलोट चौक पर भी बोर्ड लगा वाहनों को बाईपास से गुजरने के निर्देश दिए जाएं। उधर, सोमवार रात सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भ्ेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें