फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंत्री राणा गुरजीत व आप नेता हरप्रीत काहलों समेत 44 माईनिंग करने वालों की मोजूदा जज से जांच करवाये-आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आप विधायकों को सदन में नहीं बोलने देता सत्ता पक्ष
विज्ञापन

- पार्टी के तीन विधायकों ने सरकार और स्पीकर पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़ ।
आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने आरोप लगाए हैं कि सत्ता पक्ष और स्पीकर विधानसभा में पार्टी के विधायकों को बोलने नहीं देना चाहते। उन्होंने मांग की है कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह तथा हरप्रीत काहलों समेत माइनिंग के आरोपों के मामले में 44 लोगों के खिलाफ न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय, चाहे यह लोग किसी भी पार्टी के क्यों न हों। रोपड़ में आम आदमी पार्टी के वर्करों के साथ मीटिंग करने के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष व घूरी से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में दावा किया है कि उनके पास गैर कानूनी माइनिंग करने वाले 42 लोगों की सूची है।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन इन 42 लोगों के नाम सामने करें । इस दौरान खरड़ से विधायक कंवर संधू ने कहा कि गैर कानूनी माइनिंग करने वाला चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने कहा कि उनके करीबी हरप्रीत सिंह काहलों पर गलत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि काहलों का क्रशर तो दो साल से बंद पड़ा है। जो माल क्रेशर से मिला है उसकी खरीद के सारे कागजात उनके पास मौजूद है। इन नेताओं ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह के मामले को दबाने के लिए ही सरकार ने हरप्रीत सिंह काहलों के क्रशर पर यह कार्रवाई की है। बैठक के दौरान प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में एक साजिश के अंतर्गत उन्हें बोलने नहीं दे रही। जबकि आम आदमी पार्टी नेता सदन में मुद्दे उठाना चाहते हैं। विधायक कंवर संधू ने मांग की कि विधान सभा की सारी कार्यवाही टीवी चैनलों पर लाइव दिखानी चाहिए। केपीऐस गिल को विधान सभा में श्रद्धांजलि देने के मामले पर विधायक कंवर संधू ने कहा कि गिल के कई मामले विवादित थे। गिल को श्रद्धांजलि देना सरकार का फ़ैसला था।
विज्ञापन


सूबे में तैयार होगा आप का नया ढांचा
अमन अरोड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है । उन्होने कहा कि पार्टी सूबे में आने वालों सभी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें