लू लगने से घायल व्यक्ति की मौत
माहिलपुर (होशियारपुर)। माहिलपुर के लंगेरी रोड पर गर्मी से बेहोश हुए व्यक्ति की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। थाना पुलिस माहिलपुर के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को किसी ने फोन पर सूचित दी कि एक व्यक्ति सड़क पर बेहोश पड़ा है। उसे पुलिस मौके से सिविल अस्पताल माहिलपुर ले गई। वहां उसकी गंभीर हालात को देखते उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि प्रथम जांच के मुताबिक मृतक की मौत लू लगने से हुई लगती है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम पड़ेगा।