गत सोमवार को कालका के रामबाग के पास बने पुल के नीचे मिले डेढ़ साल की बच्ची के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया तो समाने आया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुल के नीचे एक बच्ची का शव मिला था। जिसे 72 घंटों के लिए कालका सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया था। समय पूरा होने तक उसके शव का कोई वारिस नहीं आया तो शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे श्मशान में दबा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बच्ची की मौत बीमारी से होने की बात की ओर इशारा कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार को नदी में कुछ लोगों ने एक बच्ची के शव को पुल के नीचे पड़ा देखा था।