फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर-पंचकूला मार्ग हुआ पानी-पानी, आवाजाही हुई पूरी तरह से ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जो जहां था, वहीं थम गया
विज्ञापन

- जीरकपुर-पंचकूला मार्ग हुआ पानी-पानी, आवाजाही हुई पूरी तरह से ठप्प
- शिमला जाने वाले पर्यटकों और दफ्तर जाने वालों को हुई ज्यादा परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर-पंचकूला रोड पर बुधवार सुबह बारिश के बाद हुए भारी जलभराव ने हलके में वाहनों के चक्के पूरी तरह से जाम कर दिया। पंचकूला की ओर रेलवे ओवरब्रिज से लेकर के-एरिया लाइट प्वाइंट तक सड़क पर तीन फुट से अधिक पानी ने ऐसा कमाल दिखाया कि जो जहां था, वहीं थम गया।
जबकि पंचकूला रोड से जुड़ने वाले अन्य रास्ते भी इससे अछूते नहीं रहे, हालत ऐसी हो गई कि दोपहर बाद तक भी कलगीधर मार्केट के आसपास वाहन रेंग रहे थे। वहीं, हाईवे की साइड लेन पर पटियाला लाइट प्वाइंट तक भी 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। बता दें कि के-एरिया लाइट प्वाइंट के समीप कलगीधर एनक्लेव मार्केट के सामने के सड़क पर सर्विस लेन बनाने का काम चल रहा है, जिसकी वजह से आसपास काफी मलबा पड़ा है। यहां पर बुधवार की बारिश के बाद पानी भर गया। हलके की सड़कों के ऊपर जमा हुए पानी की निकासी का कोई विशेष प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं किया गया।
विज्ञापन


पर्यटकों को भुगतना पड़ा खामियाजा :
हाईवे पर लंबे जाम का सबसे बड़ा खामियाजा गर्मियों की छुट्टियां मनाने जा रहे शिमला व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को आने-जाने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ा। अधिकतर यात्रियों को अपने आगे की यात्रा के लिए आरक्षित ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने से वंचित रहना पड़ा। वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए री-शैड्यूल करना पड़ा।

लो फ्लोर बसों के इंजन तक पहुंचा पानी :
वहीं, के-एरिया क्रासिंग से लेकर ढकोली रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क, फुटपाथ और आसपास की जगह पानी में डूब गई। जबकि छोटे वाहनों की बात तो दूर, यहां से गुजरते वक्त बसों और ट्रकों के पहिए तक पानी के अंदर डूब गए। वहीं, लो फ्लोर बसों के अंदर पानी घुस गया और घुटनों तक भरे पानी में से जब गाड़ियां निकलने लगीं तो उनके इंजन में पानी भरने से खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक हरियाणा रोडवेज की कईं लोकल बसें यहां से गुजरते वक्त खराब होकर अधर में अटक गईं, जिस कारण हालात और बिगड़ गए। वहीं, पैदल चलने वालों के लिए तो यहां कोई जगह बची ही नहीं थी और फिर भी लोग किसी तरह हिम्मत करके इन रास्तों को पार कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रैफिक डायवर्जन से भी न मिली राहत :
बलटाना मोड़ के आसपास पानी भरने से चंडीगढ़ रोड व पंचकूला रोड के दोनों ओर जाम लग गया। वहीं, पटियाला रोड से लेकर के-एरिया लाइट्स प्वाइंट्स तक वाहनों की कतारें लग गई, जिसका असर विकासशील शहर की हर सड़क के ऊपर देखने को मिला। वहीं, हालात को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पंचकूला की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को ट्रैफिक चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट कर दिया, जिससे भी फर्क नहीं पड़ा और इससे मारामारी की हालत पैदा हो गई। जबकि लोग भारी भरकम जाम में से इधर-उधर से निकलने का रास्ता ढूंढने के लिए हाथ पैर मारते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें