फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे ठेका खुलने से गांववासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

गांव आलमगढ़ वासियों ने की ठेका बंद करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गांव आलमगढ़ के पास हाईवे से मात्र 200 फुट की दूरी पर शराब ठेका खोले जाने से ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नए खुल रहे ठेके के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होेंने उक्त ठेका बंद करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सुमन रानी, पुष्पा रानी, ज्ञान देवी, सावित्री, शारदा, रजनी बाला, बिमला रानी, शकुंतला देवी, सोनू, रेणु, सुमित्रा ने बताया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग व गांव के बीच में यह ठेका खोला जा रहा है, जो गांव के बिल्कुल नजदीक है। इससे उन्हें हररोज शराबियों की घटिया हरकतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उक्त ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। इस बारे में आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी आरके तंवर ने बताया कि वे मौके पर जाकर जांच करेंगे। अगर उक्त ठेका कानून की अवहेलना कर बनाया गया है तो उसे तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें