संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर महिला से 1.46 लाख रुपये ठगे। मामले सेक्टर-12 साइबर थाना में दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ने बताया कि वह हरियाणा शिक्षा विभाग में बतौर सीनियर अकाउंटेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 19 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करनी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करना है इसलिए वे केवाईसी अपडेट नहीं करना चाहती। आरोपी ने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर देते हैं। आप एक फॉर्म भर दीजिए। आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप पर एक फॉर्म भेजा जो डाउनलोड नहीं हो रहा है था। आरोपी ने कहा कि वीडियो कॉल के नीचे एक मोबाइल का साइन बटन आया हुआ है, आप उसे दबा दीजिए। उन्होंने कहे अनुसार बटन दबा दिया।
एटीएम की डिटेल मांगकर निकाले पैसे
इसके बाद आरोपी ने कहा कि अपने एटीएम कार्ड की डिटेल भर दो। कुछ समय बाद उनके खाते से पहले 20 हजार रुपये काटे। उसके बाद 20 हजार रुपये और निकल गए। इस पर आरोपी ने कहा कि गलती से आपके पैसे निकल गए हैं। अपना गूगल-पे ओपन करो आपके रुपये वापस कर देते हैं। उन्होंने रुपये वापस लेने के लिए गूगल-पे ओपन किया तो उनके खाते से और रुपये कट गए। इस तरह उनके खाते से कुल 1,46,929 रुपये निकाल लिए। साइबर फ्रॉड का पता चलते ही उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।