पंचकूला। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बुडनपुर निवासी अकरमखान उर्फ गंजा, खडक मंगौली निवासी दीपक और सुनील कुमार शामिल हैं। आरोपियों ने बीती 25 अप्रैल को सब्जी मंडी, सेक्टर-5 से खडक मंगौली निवासी रामानंद की ई-रिक्शा चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ई-रिक्शा बरामद कर ली है। पुलिस ने अदालत से आरोपी अकरम खान उर्फ गंजा और दीपक का 2 दिन का रिमांड लिया, जबकि आरोपी सुनील को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, सेक्टर-26 की सीआईए टीम ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों कवि बिस्ट और अतुल ठाकुर से सोने की चेन व लोकेट समेत टॉप्स और 3200 रुपये बरामद कर लिए हैं।