फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉकरोच निकलने के बाद फूड शॉप पर 2000 जुर्माना
विज्ञापन


पीयू के स्टूडेंट सेंटर का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के स्टूडेंट सेंटर के खाने में निकले कॉकरोच के बाद दुकानदार पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है। मालूम हो कि पीयू के एक फूड सेंटर के खाने में पिछले दिनों कॉकरोच निकल आया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। डीएसडब्ल्यू से भी मिले लेकिन उस दौरान कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी पत्र जारी किया गया था और जवाब मांगा गया था, उसके बाद दुकानदार ने जवाब दिया। गलती के कारण अब उस पर दो हजार का जुर्माना किया गया है। मालूम हो कि लगातार स्टूडेंट सेंटर पर बनी दुकानों के खाने में कीड़े, कॉकरोच निकल रहे हैं लेकिन उन पर जुर्माना डालकर ही छोड़ दिया जाता है जबकि वह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में दुकानदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि इसमें बड़ा खेल चल रहा है। पूर्व में भी कई बार खाने में कीड़े निकले लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हो पाई। अब छात्र इस मामले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय कर रहे हैं। साथ ही खाने के रेट भी इन दुकानों पर कम करवाए जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट काउंसिल की बैठक भी होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें