(सर फोटो ट्रैक में सेव है)
कांग्रेस ने बूथ मैनेजमेंट टीम को दिलाई ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से बूथ मैनेजमेंट टीम के लिए वर्कशॉप का आयोजन मंगलवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बूथ मैनेजमेंट कमेटी के राष्ट्रीय को आर्डिनेटर जसप्रीत सिंह व ट्रेनर विकास सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के बनाए गए जोन वाइज (सेक्टर/वार्ड) इंचार्ज व सह इंचार्जों को चुनाव में बूथों पर कैसे काम किया जाएगा, इसकी ट्रेनिंग दी।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के आजादी से लेकर पिछले 60 सालों के विकास और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, पिछले 5 वर्षों में मोदी सरकार के किए वादों व नाकामियों को पंफलेट के जरिए घर-घर पहुंचाने की बात कही गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में सांसद की नाकामियों के बारे में भी शहरवासियों को बताने को कहा गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने के तैयार है। सभी ने कमर कस ली है। चंडीगढ़ कांग्रेस बूथ मैनेजमेंट के कोआर्डिनेटर सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यक्रम का नाम ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ को सफल बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के हर नेता से कार्यकर्ता की होगी। अगर हम जमीनी स्तर पर इसे पूरी लगन व मेहनत से करते तो हमारी बड़े मार्जिन में जीत सुनिश्चित है।