केंद्र सरकार ने शिक्षण संस्थानों के लिए शुरू की अटल रैंकिंग
- 31 जनवरी तक कॉलेजों को करना होगा आवेदन, पीयू ने डाटा फीड किया
- ईको सिस्टम, इनोवेशन, रिसर्च हर संस्थान को दिलाएगा अच्छे अंक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने शिक्षण संस्थानों के लिए एक और नई रैंकिंग का शुभारंभ किया है। इसका नाम अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूट ऑन इनोवेशंस है। इसके लिए 31 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को आवेदन करना होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस रैंकिंग के लिए पूरा डाटा फीड कर दिया है। माना जा रहा है कि इस रैंकिंग में पीयू बाजी मार सकता है। उसका एक कारण ये है कि इस रैंकिंग में ईको सिस्टम, इनोवेशन व रिसर्च में बेहतर अंक मिलेंगे, यह तीनों पीयू के पास दुरुस्त हैं।
अब तक भारत सरकार निरफ रैंकिंग, स्वच्छता रैंकिंग ही शिक्षण संस्थानों के लिए शुरू की गई थी। अब अटल रैंकिंग का शुभारंभ इसी माह में किया गया है। शिक्षण संस्थान क्या काम कर रहे हैं और वह क्या स्टूडेंट्स का ज्ञान दे रहे हैं, किसी ऊंचाई पर शिक्षण संस्थान पहुंचे हैं, इन सभी को जानने के लिए रैंकिंग शुरू की गई है। इस रैंकिंग में अचीवमेंट और इनोवेशन देखा जाएगा। टेकभनीकल, इंडस्ट्रीयल इनोवेशन के अलग-अलग अंक मिलेंगे। हर शिक्षण संस्थान की इनोवेशन सेल की ओर से किए गए कार्य भी दर्शाने होंगे। बजट कितना बन रहा और कितना खर्च हो रहा, ईको सिस्टम डेवलप, भाषा सपोर्ट, टीचिंग, लर्निंग, वाई-फाई, लाइब्रेरी स्ट्रैक्चर, होटल मैनेजमेंट का कार्य आदि बिंदुओं पर रैंकिंग जारी होगी। इस रैंकिंग का परिणाम अप्रैल माह में जारी किया जाएगा।
वर्जन--
फोटो--
अटल रैंकिंग शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन कर दिया है। उम्मीद है कि पीयू इसके मानकों पर खरा उतरेगा और बाजी मारेगा।
-प्रो. एम राजीवलोचन, निदेशक, आईक्यूएसी