फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटको ने अपने होटल्स चमकाने के लिए खोला पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटको ने अपने होटलों को चमकाने के लिए खोला पिटारा
विज्ञापन

- 60 लाख से जगमगाएंगे होटल तो 70 लाख से रेनोवेट होंगे कमरे
- होम सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) ने अपने होटलों को चमकाने के लिए पिटारा खोल दिया है। होटल शिवालिक व्यू में जहां नाइट क्लब को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, सभी होटलों में लगभग 60 लाख की लागत से एलईडी लाइट्स लगाने का भी फैसला लिया है। शुक्रवार को गृहसचिव अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में ऐसे कई प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सिटको ने पांच साल बाद सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में अपने प्लान को रिवाइज्ड करते हुए नाइट क्लब खोलने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से होटल की बेसमेंट में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर तीन हजार स्क्वायर फुट में डिस्कोथेक एवं लॉज बार को मैनेज करने के लिए लाइसेंस अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा सिटको ने अपने सभी होटलों में एलईडी लाइट्स लगाने का भी फैसला लिया है। 60 लाख रुपये की लागत से होटल शिवालिक व्यू, सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू और सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी।

कमरों को बनाया जाएगा आधुनिक
बोर्ड ने सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल के 47 कमरों को भी रेनोवेट करने का फैसला लिया है, जिस पर 70 लाख रुपये के करीब खर्च आएगा। इस रेनोवेट में कमरों की बनावट में थोड़ा बदलाव किए जाएगा, ताकि इनमें नई लुक आए। इसके अलावा फर्नीचर भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 फीसदी इंसेंटिव गया घटाया
बोर्ड की बैठक में सर्विस चार्जेस को 5 से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है, जिससे लोगों को अब होटलों के बैंक्वेट में शादी, पार्टी और अन्य समारोह करने पर बिल में काफी छूट मिलेगी। बोर्ड होटलों में शादी और अन्य समारोह से बैंक्वेट बिजनेस से होने वाली रेवेन्यू से यह सर्विस चार्ज सिटको अपने कर्मचारियों को इंसेंटिव के रूप में देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें