फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंप तोड़कर भाग चालक, दस्ता बहस रहा बिजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लंप तोड़कर कार लेकर चालक फरार
विज्ञापन

सेक्टर-22 में बुधवार दोपहर को नगर निगम ने की थी कार्रवाई
सब इंस्पेक्टर बहस में लगे रहे, नो पार्किंग से कार ले गया व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में बुधवार दोपहर को नगर निगम अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर एक व्यक्ति के साथ बहस में उलझे थे। इसी बीच नो पार्किंग में खड़ी कार के टायरों में लगे क्लंप को तोड़कर वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर मौके पर पीसीआर को बुलाया। दस्ते ने बहस कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने क्लंप तोड़कर फरार चालक और बहस कर रहे व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-22 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-22 में नुक्कड़ ढाबा की पेड पार्किंग के बाहर कच्ची जगह से नगर निगम ने पार्क कारों को उठाया। प्रवीण कुमार ने बताया कि जब वह कार्रवाई कर रहे थे तो एक व्यक्ति उनके पास आया और बहस करने लग गया। इस बहस के दौरान एक कार के टायरों में लगे क्लंप को तोड़कर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। बहस के कारण उनका ध्यान उधर नहीं गया और वे फरार होने वाले चालक को नहीं रोक पाए। प्रवीण कुमार ने बताया कि बहस करने के आरोपी का नाम पंकज वत्स है, जो खुद को वकील बता रहा था। उस व्यक्ति की कोई कार भी नो पार्किंग में पार्क नहीं थी इसके बावजूद वह निगम के अधिकार को चुनौती देते हुए बहस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें