फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव : इनेलो राम के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव : इनेलो राम के साथ
विज्ञापन

- पार्टी सांसदों-विधायकों ने दिया रामनाथ कोविंद को समर्थन
- बैठक के बाद की समर्थन की घोषणा, वेंकैया की ओमप्रकाश चौटाला से संपर्क पर बनी बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का साथ देगी। वीरवार को पार्टी ने पंचकूला के एक निजी होटल में इसकी घोषणा कर दी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के साथ दो बार टेलीफोन पर संपर्क करने के बाद बात बनी।
कोविंद को समर्थन देने से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। इसमें सहमति बनाने के बाद अभय ने ओमप्रकाश चौटाला को अवगत कराया कि पार्टी के विधायक भी चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद का समर्थन किया जाए। इस पर उन्होंने मुहर लगा दी। शाम करीब चार बजे कोविंद निजी होटल में पहुंचे और इनेलो सांसदों-विधायकों से मिले। कोविंद ने कहा कि ताऊ देवीलाल का व्यक्तित्व बेमिसाल था। उनका विकास और नीतियां हमें विरासत में मिली हैं। उन्होंने समर्थन के लिए आभार भी जताया। उनके साथ सीएम मनोहर लाल और अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान औपचारिक तौर पर समर्थन का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी दूसरी तरफ कांग्रेस ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। उनके साथ वैसे भी जाने के का सवाल नहीं उठता, चूंकि वे उनके धुर विरोधी हैं। कांग्रेस मीरा कुमार को प्रत्याशी बनाकर सिर्फ ये देखना चाहती है कि उनके साथ कौन-कौन दल हैं। जीत उनका मकसद नहीं, चूंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष विदेश की सैर कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि कोविंद जमीन से जुड़े व्यक्ति और देशभक्त हैं, इसलिए ही उन्होंने ताऊ देवीलाल की नीतियों को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें