फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ का हरा पंजाब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ को फाइनल में हरा पंजाब बना चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अंडर-19 फुटबाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने लड़कों के वर्ग में ट्राफी अपने नाम की है। फाइनल मुकाबला बुधवार को सेक्टर-17 स्थित फुटबाल स्टेडियम में खेला गया। मैच के पहले हॉफ तक पंजाब और चंडीगढ़ की टीम बिना गोल किए बराबरी पर रही।
दूसरे हॉफ में भी खिलाड़ी गोल करने के प्रयास में जुटे रहे। आखिरी में पंजाब की टीम को 51वें मिनट पर तब सफलता मिली, जब टीम से चेतन कुमार ने गोल दागा। विजेता पंजाब की टीम को 1 लाख रुपये और उप विजेता रही चंडीगढ़ की टीम को 60 हजार रु पये बतौर ईनामी राशि दी गई। दोनों टीमों को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फुटबाल का क्रेज क्रिकेट के मुकाबले अधिक है। इस खेल को विश्वभर में क्रिकेट से अधिक खेला जाता है। राज्यपाल के अनुसार अंडर-19 फुटबाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जैसे टूर्नामेंट से देश से नेशनल लेवल पर टैलेंट उभर कर सामने आता है।

अंडर-19 फुटबाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के मुकाबले में 1-0 से हारा चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें