फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास् थ्य ढांचे की दरकार ने बिगाड़ी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य ढांचे की दरकार से बिगड़ी सेहत
विज्ञापन

- हरियाणा में 725 उप स्वास्थ्य, 76 प्राथमिक स्वास्थ्य और 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का टोटा
- मेवात में पटरी से उतरी स्वास्थ्य सेवाएं, 150 केंद्र कम
- सरकार ने स्वास्थ्य ढांचा एक साल में दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा
यशपाल शर्मा
चंडीगढ़।
हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे को खुद ही इलाज की जरूरत है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में जहां तय संख्या से लगभग दो हजार विशेषज्ञ डॉक्टर कम हैं, वहीं भवनों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। सबसे बड़ी विडंबना तो ये है कि अस्तित्व में आने के 50 वर्ष बाद भी राज्य में स्वास्थ्य ढांचा निर्धारित मापदंडों से 20 प्रतिशत कम है।
प्रदेश में अभी 725 उप स्वास्थ्य केंद्र, 76 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ग्रामीण क्षेत्रों में सख्त जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंडों के अनुसार प्रदेश में पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र, 30 हजार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डेढ़ लाख जनसंख्या पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होना अति आवश्यक है। लेकिन, फिलहाल प्रदेश में इन मानकों अनुसार स्वास्थ्य संस्थान उपलब्ध नहीं हैं। यही कारण है कि सुविधाओं के अभाव के चलते हरियाणा के स्वास्थ्य सूचक में तेजी से सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन


मेवात में भी पटरी पर नहीं हालात
स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से प्रदेश का मुस्लिम बहुल जिला मेवात आज भी बहुत पिछड़ा हुआ है। मेवात में 240 उप स्वास्थ्य केंद्र जनसंख्या के मुताबिक वर्तमान में होने चाहिए, लेकिन हैं करीब 100। इसलिए जिले में स्वास्थ्य सूचक काफी खराब हैं। लोगों को घर-द्वार पर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रहीं। यही नहीं, मेवात में ढाई एएनएम होनी चाहिए, मगर काम मात्र सौ ही कर रही हैं। प्रदेश में अभी 1500 आशा वर्कर्स भी कम हैं।
विज्ञापन


विज चाहते, एक साल में पूरा किया जाए अंतर
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर को कम करने के लिए एक साल का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, नीति आयोग तीन वर्ष में ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तकनीकी और वित्तीय मदद देगा, लेकिन हरियाणा उससे तेज गति से स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रही कमियों को दूर करना चाहता है। विज ने विभाग से जुड़ी सभी शाखाओं को एक साल के भीतर सभी स्वास्थ्य केंद्र खोलने और स्वास्थ्य सूचक सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें