फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 14 साल का छात्र लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 से 14 साल का छात्र कुबेर कुमार घर से कहीं गया था और इसके बाद से नहीं लौटा। छात्र के पिता अजेंद्र कुमार ने थाना सेक्टर-7 में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अजेंद्र कुमार मूलरूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। यहां पर सेक्टर-7 में मकान नंबर 1210 में किराये पर रह रहे हैं। वे कमांड हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। अजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे बेटे कुबेर कुमार को चेकअप के लिए हॉस्पिटल बुलाया था। लेकिन कुबेर न तो हॉस्पिटल पहुंचा और न ही इसके बाद से उसके साथ कोई संपर्क हुआ। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें