पिंजौर। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रेडक्रॉस सोसायटी, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग रक्तदान शिविर का आयोजन किया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को समर्पित शिविर गांव कीरतपुर और पिंजौर में लगाया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड का शिविर भी लगाया गया। शिविर में 133 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें कीरतपुर के नानक सिंह फौजी, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह ने विशेष सहयोग दिया। इन लोगों ने युवाओं से इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सेक्रेटरी सविता अग्रवाल और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में कड़ाके की सर्दी की वजह से रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने की कोशिश की जाती है।
रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। रक्तदान शिविर में ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अमरीक सिंह और बसोलां के रविंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।