पंचकूला। सेक्टर-5 पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव से नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय एक छात्रा बीते सोमवार की सुबह घर से लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। लेकिन खोजबीन में कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। परिजनों ने बेटी को अगवा करने का शक युवक अनमोल पर जताया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बीते समय बेटी को अनमोल से बातचीत करते देखा था। बताया कि बेटी के लापता होने के समय से अनमोल भी अपने घर से गायब है। मां ने बेटी को अगवा करने का शक अनमोल पर जताया। सेक्टर-5 की थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची और उसकी तलाश शुरू कर दी है।